Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफूड विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

फूड विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज स्थानीय विकास खंड के रामपुर बाजार में फूड विभाग की अधिकारी तुलिका शर्मा ने कई दुकानो पर छापा मारा। उन्होंने सभी दुकानदारों के लाइसेंस चेक किया और सभी को नसीहत देते हुए छोड़ दिया। रामपुर बाजार में मंगलवार की दोपहर फूड विभाग की अधिकारी तुलिका शर्मा बाजार में अनन्या चायनिज फूड कार्नर, जय मां लक्ष्मी किराना एण्ड जनरल स्टोर, अजय मिष्ठान भंडार पर छापा मारा और लाइसेंस की जांच की। जय लक्ष्मी किराना एवं जनरल स्टोर में छापा मारने पर डेट एक्स्पायरी का मसाला मिलने पर हिदायत देकर छोड़ दिया। अनन्या चायनिज के दुकानदार को दो किस्म का प्लेट रखने की हिदायत दिया। अधिकारी तुलिका शर्मा ने पूछने पर बताया कि इन लोगों को सुधार के लिए नोटिस जारी होगी इसके बाद सुधार नहीं आया तो इन लोगों के खिलाफ कार्यवाही होगी। अभिशेष  मेडिकल की दुकान चेक किया तो उस पर खाद्य पदार्थ रखने पर लाइसेंस बनवाने की हिदायत दी। उन्होंने कहाकि जितने मेडिकल वाले खाद्य पदार्थ रखे है सभी लोग फूड लाइसेंस बनवा लें।