अक्षय कुमार ने अपने करियर की इस फ्लॉप मूवी के बाद अपना सपनों का आशियाना लिया था। एक्टर ने इसके पीछे का दिलचस्प किस्सा सुनाया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में खिलाड़ी के नाम से मशहूर एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने अपने तीन दशक से ज्यादा के करियर में 100ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॉक्स ऑफिस को तमाम हिट फिल्में दी हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी बैक-टू-बैक फिल्म फ्लॉप साबित हो रही हैं। अक्षय कुमार ने एक बार अपनी एक फ्लॉप फिल्म का किस्सा सुना था और बताया था कि इसके चलते उन्होंने अपना घर खरीदा था। जिसमें वो रहते हैं। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘जानी दुश्मन’ काफी चर्चा में रहती है। दरअसल, इस फिल्म में अक्षय कुमार सहित तमाम बड़े स्टार्स ने एक साथ काम किया था।मल्टीस्टारर होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई थी। ये फिल्म फ्लॉप रही लेकिन अक्षय कुमार के लिए लकी साबित हुई थी क्योंकि उन्होंने इसके बाद ही अपना घर खरीदा था। कॉफी विद करण-7 में अक्षय कुमार ने बताया था कि फिल्म ‘जानी दुश्मन’ के बाद अपना घर खरीदा था जिसमें वो रहते हैं। उन्होंने बताया था कि वो इंडस्ट्री में सिर्फ पैसे कमाने आए थे। अक्षय कुमार का कहना था, ‘मुझे जो काम मिल रहा था, मैं कर रहा था। मैं मानता हूं कि कोई भी प्रोजेक्ट आपको थोड़ा सही लगे तो उसे कर लेना चाहिए. ये मत सोचो कि 3-4 हीरो की फिल्म है। मैंने तो 7 हीरो वाली फिल्म में काम किया है। जानी दुश्मन उसका नाम था। इस फिल्म के लिए मुझे हर दिन के हिसाब से पैसे मिल रहे थे। मैंने इस फिल्म से इतना कमाया कि जिस घर में वो आज रह रहे हैं, इसी फिल्म की कमाई से खरीदा है। जानी दुश्मन ने मुझे बहुत कुछ दिया था। ‘बताते चलें कि राजकुमार कोहली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अरमान कोहली, सनी देओल, आदित्य पंचोली, रजत कपूर, आफताब शिवदासानी, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, अमन वर्मा, शरद कपूर जैसे स्टार्स नजर आए थे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
फिल्म जानी दुश्मन के बाद अक्षय ने खरीदा था आशियाना



