Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पीली नदी में लापता दूसरे युवक की तलाश जारी

जौनपुर की पीली नदी में लापता दूसरे युवक मोनू सपेरा की तलाश जारी है। पुलिस-प्रशासन, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण नदी के दोनों किनारों व आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन कर रहे हैं।
Homeअपना जौनपुरपीली नदी में लापता दूसरे युवक की तलाश जारी

पीली नदी में लापता दूसरे युवक की तलाश जारी

गोताखोरों संग पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में पीली नदी में लापता दूसरे युवक की तलाश के लिए सोमवार को पुलिस-प्रशासन ने सघन अभियान चलाया।

उपजिलाधिकारी बदलापुर के नेतृत्व में पुलिस बल, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण नदी के आसपास संभावित स्थानों पर खोजबीन में जुटे रहे।

जानकारी के अनुसार मल्लूपुर गांव निवासी गोरख कुमार पुत्र रामआसरे अपने मित्र मोनू सपेरा पुत्र रामकुमार, निवासी बछाड़ी, के साथ दोपहिया वाहन से घर से निकले थे।

दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने सिंगरामऊ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

सोमवार सुबह गोरख कुमार का शव पहितियापुर पुल के पास पीली नदी में उतराया मिला।

खोजबीन के दौरान दूसरे युवक मोनू सपेरा के कपड़े नदी किनारे मिले। इससे उसके भी नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

इसके बाद प्रशासन ने पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू कराया। रामपुर खमपुर क्षेत्र में पीली नदी के दोनों किनारों और आसपास के संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की जा रही है।

रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण अभियान में कुछ देर बाधा आई। मौसम में सुधार होने के बाद तलाश फिर शुरू कर दी गई। फिलहाल मोनू सपेरा का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

पुलिस-प्रशासन की निगरानी में नदी और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी है।