Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफांसी लगाकर युवक ने दी जान

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के समीप एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

सम्दहा गांव के निवासी सुरेंद्र कुमार मिश्रा का 30 वर्षीय पुत्र संजीव मिश्रा अपने जीविकोपार्जन के लिए मुंबई में रहकर पैसा कमाता था। बीते सप्ताह संजीव किसी काम से घर आया हुआ था। स्वजनों ने बताया कि सोमवार तक सब कुछ ठीक-ठाक था। सोमवार शाम को वह खाना-पीना खाकर सोने के लिए चला गया लेकिन अचानक मंगलवार सुबह सूचना मिली की किसी युवक का शव बगल के गांव लपरी गांव में बने अंत्येष्टि स्थल के समीप फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। आनन-फानन में परिजनों ने जब मौके पर जाकर देखा तो युवक की पहचान संजीव के रूप में हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरायख्वाजा थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और लोगों से पूछताछ कर मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है।