Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिकरारा थाना क्षेत्र के फतेहगंज गांव निवासी पत्तल सोनकर सोमवार को अपने किसी काम से जौनपुर आए हुए थे। जब वह अपने घर के लिए जौनपुर शाहगंज मार्ग होते हुए वापस जा रहे थे इसी दौरान लपरी गांव के समीप ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरायख्वाजा थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि ट्रक और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।