Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरप्रार्थना पत्रों का पारदर्शितापूर्ण करें निस्तारण : एसडीएम

प्रार्थना पत्रों का पारदर्शितापूर्ण करें निस्तारण : एसडीएम

जौनपुर धारा, केराकत। प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने में पारदर्शिता और निष्पक्षता का पूर्ण ध्यान रक्खा जाए जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके और उसे न्याय के लिए कहीं और गुहार न लगानी पड़े। शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने अधीनस्थों को उक्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण में लापरवाही और उपेक्षा बिल्कुल अक्षम्य होगी। इस अवसर पर कुल 90 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मात्र पांच का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका शेष सम्बन्धित विभागों को ताकीद के साथ सौंप दिए गए। समाधान दिवस में पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा, तहसीलदार अमित त्रिपाठी, नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, वीरेंद्र यादव, अमित सरोज और प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा तथा अन्य विभागों के अधिकारी व लेखपाल एवं कानूनगो आदि मौजूद रहे।