जौनपुर धारा, थानागद्दी। बेहड़ा गांव में दो सौ साल पुराने दक्षिणमुखी महावीर मंदिर पर भव्य तरीके से बुढ़वा मंगल मनाया गया। गुड़ चना लड्डू का प्रसाद वितरित किया। बुढ़वा मंगल को ग्रामवासी पूरे हर्षोल्लास से मनाते है। गांव के ही ओम प्रकाश शुक्ल, दिनेश शुक्ल बताते हैं कि पूरे गांव के लिए बुढ़वा मंगल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है। सुबह दक्षिणमुखी महावीर जी का अभिषेक करने के बाद विशेष श्रृंगार के बाद अखंड रामायण शुरू होता है। प्रसाद वितरण शुरू हो जाता है। आस पास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में आकर महावीर जी का दर्शन पूजन करते हैं। मौके पर शांति व्यवस्था के लिए दारोगा पीसी श्रीवास्तव के साथ महिला पुलिस भी मौजूद रही।
― Advertisement ―
प्राचीन महावीर मंदिर पर भव्य तरीके से मना बुढ़वा मंगल

Previous article
Next article

