जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। विद्यालय के लाइट कनेक्शन ठीक करते समय विद्युत करेंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी शिव गुप्ता (22) पुत्र फूलचंद गुप्त प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्य करता था। गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय रखौली का विद्युत कनेक्शन खराब हो गया। जिसे ठीक करने हेतु शिव गुप्ता अपने सहयोगी के साथ आकर विद्युत पोल पर चढ़ कर विद्युत कनेक्शन ठीक कर रहा था कि अचानक वह विद्युत पोल से नीचे गिर गया तथा घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। समझा जाता है कि लाइट कनेक्शन ठीक करते समय लापरवाही के चलते वह विद्युत करेंट की चपेट में आ कर विद्युत पोल से नीचे गिर गया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर एसडीओ विद्युत आलोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि शिव गुप्ता प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्य करता होगा। उसका विद्युत विभाग से कोई सम्बन्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि विद्युत कनेक्शन ठीक करते समय विभाग से सम्बंधित लाइनमैन द्वारा शट डाउन लिया जाता है। उस फीडर पर किसी लाइनमैन द्वारा कोई शट डाउन नहीं लिया गया है। प्राइवेट लाइनमैन होने के कारण वह चलती लाइन में कार्य करते समय लापरवाही से विद्युत करेंट की चपेट में आ गया होगा।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
प्राइवेट लाइनमैन की विद्युत की चपेट में आने से मौत

Previous article


