― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रशासनिक नोटिस मिलने से मचा हड़कंप

प्रशासनिक नोटिस मिलने से मचा हड़कंप

जौनपुर धारा, मीरगंज। मोहरर्म जुलूस में आपत्ति जनक नारे लगाने वालों के घरों की पैमाइश कर 13 अवैध कब्जेदारों को तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा जमाने के जुर्म में शनिवार सुबह नोटिस थमा दिया, जिसमें 32 हजार से लेकर 19 लाख 80 हजार तक का जुर्माना जमा करने के लिए कहा गया है। नोटिस पाकर परिवारों में हड़कंप मच गया है। 29 जुलाई को मोहर्रम में ताजिया लेकर जा रहे गोधना व किशुंदासपुर के ताजियादारों ने देश विरोधी आपत्ति जनक नारे लगाए थे। जिसका वीडियो वायरल हो जाने पर पुलिस ने 33 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद लोगों की शिकायत पर विगत बुधवार को नायब तहसीलदार ने दो राजस्व निरीक्षक समेत 10 सदस्यीय टीम के साथ मौके पर आकर गोधना बाजार के घरों की नापी किया था। बता दें कि 33 आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाने से घर के अन्य पुरुष घरों से मुम्बई भाग चुके हैं। घर पर महिलाएं और बच्चे ही बचे हैं जिन्हें प्रशासन ने आज नोटिस पकड़ा दिया हैं।

Share Now...