Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरहर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगे इसके लिए राष्ट्रीय ध्वज लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सके, इसे लेकर भाजपा कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अगुवाई में आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी रहे। बैठक में बताया गया कि आजादी की 76वीं वर्षगाठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान 13, 14 और 15 अगस्त तक पूरे भारत में चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए देशभर में भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अहम निर्देश दिए गये। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और देशभक्ति के भाव के साथ इस पर्व के सहभागी बनें। जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता, प्रमुख पदाधिकारी, व्यापारी बंधु, धार्मिक संगठन एवं अन्य साहित्यिक, सांस्कृतिक क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाय और सबकी सहभागिता के साथ अभियान के लिए हम जुटेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस अभियान के अन्तर्गत युवा मोर्चा द्वारा तिलकधारी महाविद्यालय से यात्रा प्रारम्भ होकर पूरे नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानियां, धनञ्जय सिंह, सहित मण्डल अध्यक्ष गण की उपस्थति रही।