Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरप्रवीण कुमार श्रीवास्तव शाहगंज तहसील के अध्यक्ष मनोनीत

प्रवीण कुमार श्रीवास्तव शाहगंज तहसील के अध्यक्ष मनोनीत

जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के निर्देश पर संगठन विस्तार के अन्तर्गत कायस्थ महासभा 2150 जौनपुर के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने शाहगंज निवासी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को शाहगंज तहसील क्षेत्र अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-2150 का अध्यक्ष मनोनीत किया है और आशा व्यक्त किया है कि जल्दी ही शाहगंज की टीम का गठन कर सपथ ग्रहण समारोह आयोजित करेंगे। उक्त आशय की जानकारी जिला महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट ने देते हुए आशा किया है कि संगठन को मजबूत करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का जल्दी ही गठन कर एक समारोह किया जायेगा। प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा 2150 का शाहगंज अध्यक्ष मनोनीत होने पर कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, वरिष्ठ नेता बचु लाल श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, वरिष्ठ नेता विवेक अस्थाना सभासद, राकेश श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, स्वत्रन्त्र श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, ज्ञानेश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, जुली श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, पिन्टू अस्थाना, सर्वेश श्रीवास्तव, राधारमन अस्थाना सहित आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करने हुए बधाई दिया।