Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरघर-घर पहुंचायें जनकल्याणकारी नीति व उपलब्धियां

घर-घर पहुंचायें जनकल्याणकारी नीति व उपलब्धियां

जौनपुर धारा, खुटहन। विकास खण्ड सभागार में रविवार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पार्टी से जुड़े क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण के बहाने देश और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम प्रसाद मुखर्जी व पं.दीन दयाल के चित्र पर पुष्प और दीप प्रज्वलित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के पायदान पर अन्तिम छोर पर खड़े परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कटिबद्ध है। जिसको लेकर शासन और प्रशासन धरातल पर काम कर रहा है। कार्यक्रम में खुटहन ब्लाक के अलावा करंजाकला, सुईथाकला, सोंधी विकास खण्ड के प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे। विधायक द्वारा सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष पुष्प राज सिंह, सुधाकर उपाध्याय, प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चन्द्र तिवारी, प्रमुख बृजेश यादव ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मम्मन यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह, विनीत शुक्ला, संतोष सिंह, तारा प्रणय तिवारी, प्रेमचन्द्र तिवारी, राजू सिंह, प्रशांत पाण्डेय, मनोज सिंह, अशोक सिंह, हृदय नारायण दूबे, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।