Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरप्रभारी चिकित्साधिकारी की तहरीर पर पैथालॉजी संचालक पर गैर इरादतन हत्या का...

प्रभारी चिकित्साधिकारी की तहरीर पर पैथालॉजी संचालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत का मामला

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पैथालाजी सेंटर पर अवैध रूप से गर्भवती महिला का प्रसव कराने के दौरान महिला की मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर इस मामले में सीएमओ के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा पैथालाजी संचालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या एवं इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। थानाध्यक्ष मुंंगराबादशाहपुर को दी गई तहरीर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राजेश कुमार ने बताया है कि थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी सविता देवी (24) पत्नी अनिल कुमार सरोज को बीते 03 अक्टूबर को प्रसव पीड़ा होने के पश्चात मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शक्ति पैथोलाजी सेन्टर पर आई थी। जिसके प्रसव के दौरान अस्पताल की लापरवाही से मौत हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी व पुलिस महकमे से की थी मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने पैथालाजी सेंटर को सीज किए जाने तथा उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश दिया। आदेश मिलते ही प्रभारी चिकित्साधिकारी की तहरीर पर पैथालॉजी सेन्टर को सीज कर दिया गया तथा उसके संचालक के विरुद्ध पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।