जौनपुर धारा,जफराबाद। एक दिवसीय विद्यालय प्रबंध समिति प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र सिरकोनी पर किया गया। जिसमें वक्ताओं ने शिक्षा के स्तर को ऊंचाइयों तक लें जाने को लेकर अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने किया। उनको बताया कि प्रशिक्षु अपने विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाते हुए एजुकेशन के माहौल को सृजित करने तथा विद्यालय के भौतिक स्तर को सुधारने हेतु संतृप्त करें। साथ ही साथ उन्होने कहा कि सर्वाधिक नामांकन करने वाले पांच विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रतिमा मिश्रा ने एसएमसी गठन प्रक्रिया को वस्तिार रूप से साझा करते हुए। एसएमसी के कार्य और दायित्वों को समझाया, साथ में बालिका एजुकेशन एवं पोषण और स्वास्थ्य पर भी जोर दिया। रामकृष्ण विश्वकर्मा जी ने मतदाता एवम जागरूकता पर विशेष बल दिया। प्रशिक्षण में डायट प्रवक्ता डॉ.अमित कुमार यादव ने सदन को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल खानापूर्ति ही नहीं बल्कि सक्रिय सदस्यो को समिती में शामिल है, जो कि एक सशक्त माध्यम है। ताकि वह अपनी जिम्मेदारी के साथ-साथ अपना दायित्व भी समझ सके। प्रेरणा गीत श्वेता द्वारा गाया गया। प्रशिक्षण में सभी न्याय पंचायतों से विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सदस्य एवं प्रधानध्यापक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
प्रबंध समिति के सदस्यों के माध्यम से शिक्षा के स्तर को ऊंचाईयों तक ले जाने पर जोर

Previous article


