Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरआधी रात ईंट-पत्थर चलाकर चोर उठा ले गए भैंस, CCTV में कैद...

आधी रात ईंट-पत्थर चलाकर चोर उठा ले गए भैंस, CCTV में कैद वारदात

जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। छुंछा गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए ईंट-पत्थर चलाकर एक भैंस चोरी कर ली और दूसरी भैंस को छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना पास के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

आधी रात को हुई वारदात

जानकारी के अनुसार छुंछा गांव निवासी राम शिरोमणि यादव का परिवार घर के बरामदे में भैंस और गाय बांधकर सो रहा था। आधी रात के बाद मुंह ढके अज्ञात लोग सफेद पिकअप लेकर पहुंचे और एक भैंस खोलकर वाहन में लाद ली।

इसके बाद चोर पड़ोसी नंदू चौरसिया के घर पहुंचे और उनकी भैंस भी खोलकर पिकअप तक ले गए। लादने के दौरान भैंस के चिल्लाने से आसपास के लोग जाग गए।

ईंट-पत्थर चलाकर किया हमला

शोर सुनकर ग्रामीण टॉर्च लेकर मौके की ओर दौड़े, तो चोरों ने ईंट-पत्थर चलाकर उन्हें डराने की कोशिश की। इसी दौरान भैंस की पूंछ टूट गई और वह घायल हो गई। बाद में चोर घायल भैंस को छोड़कर पिकअप लेकर फरार हो गए।

ग्रामीणों ने बताया कि चोर सफेद पिकअप में भैंस लेकर छबीलेपुर की ओर भागे। घटना CCTV में भी रिकॉर्ड हो गई है।

पुलिस जांच जारी

पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भैंस की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

लगातार बढ़ रही घटनाएं

Sarai Khwaja क्षेत्र में पिछले चार दिनों में यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले कुकुड़ीपुर गांव में भी चोर ईंट-पत्थर और फायरिंग करते हुए भैंस चोरी कर ले गए थे।

लगातार हो रही इन घटनाओं से पशुपालकों में भय और आक्रोश का माहौल है।