Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएसएसओ पर हमला, चार घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

एसएसओ पर हमला, चार घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

जौनपुर। विद्युत उपकेंद्र जगदीशपुर पर तैनात एसएसओ विजय कुमार यादव पर सोमवार शाम एक युवक द्वारा डंडे से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

ड्यूटी के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार एसएसओ विजय कुमार यादव ड्यूटी पर मौजूद थे, तभी एक युवक फीडर के पास सरपत के झुरमुट में आग लगाने लगा। उन्होंने युवक को आग लगाने से रोका और बताया कि इससे केबल और इंसुलेटर को नुकसान हो सकता है।

लेकिन युवक ने बात नहीं मानी और आग लगा दी। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए एसएसओ पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

विरोध में ठप रही बिजली आपूर्ति

घटना के बाद मौके पर मौजूद लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। विरोध स्वरूप सभी ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे क्षेत्र में लगभग चार घंटे तक अंधेरा छाया रहा।

पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना मिलने पर एसआई विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कर्मचारियों को समझाकर रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल कराई।

पुलिस के अनुसार घायल एसएसओ की तहरीर ली जा रही है और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।