जौनपुर धारा, सुइथाकला। पुलिस कप्तान अजय शर्मा के निर्देशन में साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा अभियान के तहत क्षेत्र के अहियाई (भगासा)गांव में प्रधान संघ अध्यक्ष की अगुवाई में ग्रामीणों ने सुरक्षा के उपायों को जाना। इस दौरान महिला आरक्षी कोमल सिंह द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के विरूद्ध हेल्प लाइन नम्बरों को साझा किया गया। गौरतलब हो कि सरकार की मंशा के अनुरूप नारी सशक्तिकरण की दिशा में लोगों को जागरूक करने का अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में क्षेत्र के प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे की अगुवाई में अहियाई (भगासा) गांव के ग्रामीण सुरक्षा के उपायों को जाना। महिला आरक्षी कोमल सिंह द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के विरूद्ध 112,1090 समेत अन्य हेल्पलाइन नम्बरों के उपयोग करने की नशीहत दी गई। साथ ही लोगों को साइबर क्राइम से भी बचने के उपायों को साझा किया गया और महिला मिशन के बारे में जागरूक किया। इस दौरान प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों के द्वारा साइबर अपराध से बचने के उपायों को साझा किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक अतीक अहमद व उमेश यादव, होमगार्ड प्रेम नाथ शुक्ला समेत ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम प्रधान व संघ अध्यक्ष रामप्रकाश दूबे ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
प्रधान संघ अध्यक्ष की अगुआई में ग्रामीणों ने जाना सुरक्षा के उपाय

Previous article
Next article


