Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रतिमा तिवारी का बिहार पीसीएस में हुआ चयन

प्रतिमा तिवारी का बिहार पीसीएस में हुआ चयन

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के गांव आदेपुर(चटौरी) की प्रतिमा तिवारी का चयन बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शनिवार शाम को घोषित अंतिम परिणाम में 896वीं रैंक पर ब्लाक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण अधिकारी पद पर हुआ है जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है। प्रतिमा तिवारी के पिता फूलचन्द तिवारी गन्ना मिल में पर्यवेक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं तथा माता सरला तिवारी गृहणी हैं। वह कुल छः बहने और एक भाई हैं। बहनों में वह सबसे छोटी हैं।उन्होंने बिहार लोकसेवा आयोग की 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण करके मुख्य परीक्षा दिया है। जिसका परिणाम अभी नहीं आया है। वह बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रयागराज में रहकर कर रही हैं। प्रतिमा ने हाईस्कूल बीएनपीएन एचएसएस मुंगराबादशाहपुर और इण्टर सार्वजनिक इण्टर कॉलेज मुंगराबादशाहपुर से तथा स्नातक छत्रपति शिवाजी डिग्री कालेज सहसो प्रयागराज से के किया है। बिटिया की इस सफलता पर अमृत लाल पटेल, राम शिरोमणि तिवारी, राजन प्रसाद पाण्डेय, राकेश कुमार तिवारी, शिवशंकर तिवारी, घनश्याम तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।