Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपैमाईश को लेकर लापरवाही बरत रहा है तहसील प्रशासन

पैमाईश को लेकर लापरवाही बरत रहा है तहसील प्रशासन

  • डेढ़ महीने से तहसील कार्यालय का चक्कर लगा रहे वृद्ध ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

जौनपुर धारा, केराकत। विवादित जमीनों की पैमाईश के मामलों में सभी प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद तहसील प्रशासन ढिलाई बरत रहा है। तहसील प्रशासन की मनमानी कार्यशैली से तहसील के नागरिकों में रोष है। अनेक नागरिकों ने मंडलायुक्त और मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की है। तहसील क्षेत्र के छितौना गांव के 70वर्षीय वृद्ध भोला मौर्या ने एसडीएम न्यायालय में अपने खेत की पैमाइश कराने की अर्जी दी थी। जिस पर एसडीएम कोर्ट से मंजूरी भी मिल गई। शिकायत है कि इसके बावजूद जमीन की पैमाइश नहीं की जा रही है। जिससे उनकी जुताई बुवाई नहीं हो पा रही है। वृद्ध भोला मौर्या की शिकायत है कि वे डेढ़ महीने से एसडीएम कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। कानूनगो और एसडीएम एक दूसरे से मिलने की सलाह देते हैं। एसडीएम की स्थिति यह है कि वे ढूंढे नहीं मिल रही हैं और न सीयूजी नम्बर ही उठा रही हैं। वृद्ध भोला मौर्या ने बताया कि वे अपने दामाद सौरभ मौर्या के साथ शुक्रवार को जनता दरबार के समय सुबह 11.30बजे एसडीएम से मिलने उनके कार्यालय गए थे लेकिन वे नदारद थीं। उन्होंने मण्डलायुक्त कौशलराज शर्मा सहित उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी से शिकायत की है। इस मामले में एसडीएम का पक्ष जानने के लिए उनके सीयूजी नंबर 9451417113 पर सम्पर्क किया गया, लेकिन नंबर बंद मिला।