Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकेराकत के ब्लॉक कार्यालय परिसर मे आयोजित हुआ रोजगार मेला

केराकत के ब्लॉक कार्यालय परिसर मे आयोजित हुआ रोजगार मेला

  • विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने रोजगार देने का अश्वासन दिया

जौनपुर धारा, केराकत। जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के तत्वाधन में स्थानीय ब्लॉक कार्यालय के परिसर में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी कीर्ति कुंज ऑटो मोबाईल, ब्राइट फ्यूचर आग्रेनिक प्रा.लि., सूर्या एल.ई.डी.बल्क, डी.एस.एस.ग्रुप, ओरियट इलेक्ट्रानिक एवं इलेक्ट्रिकल सर्विस, आदि ने सेल्स मैंनेजर, कम्प्यूटर आपेरटर, इलेक्ट्रशियन, आदि के पदों पर भर्ती करने का आश्वासन दिया। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि  जिनकी शैक्षिक योग्यता-हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0आई0 एवं स्नातक है और आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के बीच है उन अभ्यर्थियों का कैम्पस के माध्यम से सलेक्शन किया जायेगा।