Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपेट्रोल पंप कर्मी को दरोगा ने पीटा

पेट्रोल पंप कर्मी को दरोगा ने पीटा

  • सोशल मिडिया पर विडियो हुआ वायरल
  • एसपी के आदेश पर क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं मामले की जांच

जौनपुर धारा, शाहगंज। पेट्रोल पम्प कर्मचारी ने दरोगा द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजय पाल शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामले की जांच क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा है। हालांकि आप का अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

पीडित पेट्रोल पम्प कर्मी हरिकेश का आरोप है कि मंगलवार की सुबह नगर के आजमगढ़ रोड स्थित यशोबा पेट्रोल पम्प पर काम कर रहा था। सुबह पंप के बगल स्थित चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। उसी दौरान सादे वर्दी में स्थानीय कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मंसाराम गुप्ता जहां पर एक महिला की जमीन को लेकर बात चल रही थी। इसी दौरान पेट्रोल पम्प पर तैनात कर्मी ने दरोगा से सच्चाई जानने की कही तो यह बात दरोगा को नागवार गुजरी और इसी बात को लेकर पेट्रोल पंप कर्मी की पिटाई करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगो ने बीच बचाव किया तो दरोगा ने पेट्रोल पंप कर्मी को थाने ले जाकर पीटने की बात कही। पिटाई का विडियो पम्प पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़ित ने एसपी को सीसीटीवी फूटेज दिखाते हुए तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी को सौपी।बुधवार को कोतवाली पुलिस ने घटना के समय मौजूद लोगों व आसपास के दुकानदारों से घटना के संबंध में पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी।