― Advertisement ―

spot_img

CBSE 10वीं में मेधावियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, जौनपुर का बढ़ा मान

जौनपुर। CBSE 10th Result Jaunpur 2026 के तहत घोषित परीक्षा परिणाम में जनपद के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन...

E-Paper 17-04-2026

Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

बाइक से खलासी की मौत

जौनपुर धारा, सरायख्खाजा। मंगलवार की रात में ट्रक के खलासी लक्ष्मी बिन्द 35 की मौत हो गई। ज्ञातव्य है कि पूविवि से कुकडीपुर करंजाकला रोड पर स्थित कुकडीपुर गांव के पास मिर्जापुर पंडरी निवासी अपनी टक खड़ी करके बाजार पैदल कुछ सामान लेने जा रहा था तभी खमौरा गांव निवासी प्रमोद कुमार बाइक तेज रफ्तार से आ रहा था और पीछे से जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पूविवि चौकी प्रभारी संतोष यादव पहुंचकर घायल खलासी को जिला अस्पताल दाखिल कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक भी घायल हो गया जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वालों पर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-केराकत हाइवे पर बुधवार को दोपहर में गौराबादशाहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र द्वारा सड़क पर चल रहे संदिग्ध वाहनों के चेकिंग अभियान के अंतर्गत ट्रैफिक नियमो का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान को गयी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र ने बारह दो पहिया वाहन चालकों का ई-चालान किया गया। थाना क्षेत्र के तरसन गांव निवासी चार सवारी चल रहे, युवकों को कड़ी फटकार लगाकर हिदायत देते हुए ऑनलाइन चालान किया गया। पुलिस ने धर्मापुर बाजार, ब्लॉक मोड़ व प्रसाद तिराहे पर लगभह एक घंटे तक वाहनों की जांच पड़ताल की। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में यह चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें ट्रैफिक नियमो का उलंघन करना जैसे तीन सवारी, हेलमेट न लगना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस चलने वालो पर सख्ती की गई। जिसके अंतर्गत बारह बाइक सवार का चालान किया गया है।

Share Now...