Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपूर्ति निरीक्षक की मौजूदगी में किया गया निःशुल्क राशन वितरण

पूर्ति निरीक्षक की मौजूदगी में किया गया निःशुल्क राशन वितरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में आज शनिवार 7जनवरी को पूर्ति निरीक्षक मड़ियाहूं द्वारा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमूदपुर, परसथ में पहुंचकर स्वयं अपनी उपस्थिति में खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कराया गया जिसमें अंत्योदय कार्ड धारकों को 14किलो ग्राम गेहूं 21किलो ग्राम चावल और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को 2 किलोग्राम गेहूं और 3 किलोग्राम चावल प्रति यूनिट के हिसाब से वितरित कराया। सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालकों को नियमानुसार निशुल्क खाद्यान्न का वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया है।