Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरपूरे दिन कोतवाली से सब्जीमंडी तक लगा रहा भीषण जाम

पूरे दिन कोतवाली से सब्जीमंडी तक लगा रहा भीषण जाम

  • मानमानी दुकाने लगने से लगता है जाम, शहरवासियों को कब मिलेगा निजात

जौनपुर धारा,जौनपुर। रविवार बंदी के दिन शहर के कातवाली चौराहा से सब्जीमंडी तक लगने वाले मार्वेâट से क्षेत्र दिनभर जाम के झाम से जूझता रहा। जिससे शहर भीषण जाम से जकड़ा रहा। घंटों जाम में फंसने से लोग जरूरी काम नहीं कर पाए। वहीं समय भी बर्बाद होता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कोतवाली, सब्जीमंडी, सहित आदि स्थानों पर भीषण जाम लगा रहा। वहीं चौराहों व तिराहों पर मौजूद यातायात पुलिस व होमगार्ड तमाशबीन खड़े होकर देखते रहे। सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में जाम लगना अब आम बात हो गई है। कारण शहरवासियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी सामानों की खरीदारी करने के लिए आते हैं। वहीं पार्किगिं नहीं होने से लोग सड़क की पटरियों पर ही अपने वाहन खड़ा कर सामानों की खरीदारी करते हैं। वहीं, फुटपाथों पर ठेले-खमोचे वाले भी अपनी-अपनी दुकान सजाकर कब्जा किए रहते हैं। रविवार को बंदी रहने के बाद शहर भीषण जाम से जकड़ा रहता है। वाहन भी रेंगते हुए चलतें रहे। घंटो जाम में फंसने के बाद लोग बाहर निकल पाये, जिससे समय अधिक लगने से कई लोगों को बिना अपना काम किए ही वापस लौटना पड़ा।