Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपुलिस मुठभेड़ में उकनी के महिला हत्याकाण्ड का वांछित गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में उकनी के महिला हत्याकाण्ड का वांछित गिरफ्तार

  • उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा कारतूस, आलाकत्ल चाकू व एक बाइक किया बरामद

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। डॉ.अजय पाल शर्मा पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में बीती रात चेकिंग के दौरान गोविंदासपुर पुलिया के पास से उकनी में हुई। महिला की हत्या मामले में मुंगरा और पंवारा पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या के वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायलावस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, आलाकत्ल एक चाकू, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया। पुलिस ने उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। इस सम्बन्ध में जारी पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर व थानाध्यक्ष पवारा गोविन्दासपुर पुलिया के पास हत्या एंव लूट के अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराध के रोकथाम के सम्बन्ध में चर्चा कर रहे थे कि मुखबिर खास से सूचना मिली कि उकनी में हुई महिला की हत्या से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त होण्डा साइन मोटर साइकिल से घटना स्थल उकनी से कुछ सामान लेकर प्रतापगढ़ की तरफ भागने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम अपने आपको छिपाते हुये रामनगर के तरफ से आने वाले अपराधियों का इन्तजार करने लगी कि थोड़ी ही देर में रामनगर मुख्य सड़क से पश्चिम की तरफ खड़न्जा पर सड़क से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोककर कर पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो व्यक्ति द्वारा पुलिस बल पर फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस बल द्वारा भी फायर किया गया। जिससे अभियुक्त के पैर में गोली लग जाने से घायल हो गया। कड़ाई से नाम पता पूछने पर वह अपना नाम अमित कुमार पुत्र घनश्याम निवासी बोर्रा, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ बताया। जामा तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस फसा हुआ, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस, एक चाकू आलाकत्ल व एक मोटर साइकिल बरामद हुई। अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर संबंधित धारा में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में त्रिवेणी सिंह थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर, राजनरायण चौरसिया थानाध्यक्ष थाना पवारा, उनि कमलेश कुमार,हे.का.संजीव कुमार सिंह, का.अजय राव शामिल रहे।