Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरग्राम प्रधान का घर फूंकने का आरोपित गिरफ्तार

ग्राम प्रधान का घर फूंकने का आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खुटहन। डिहियां गांव में बीते 14नवम्बर को अबूझ हाल में लगी आग से हजारों के गृहस्थी के सामान जल जाने के मामले में पीड़ित ग्राम प्रधान के द्वारा दी गई। नामजद तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही आरोपित अनिल तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी।बुधवार की भोर उसे पिलकिछा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया। गांव निवासी व ग्राम प्रधान रमाशंकर तिवारी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पड़ोसी अनिल तिवारी उनके पुराने मकान में आग लगा दिए हैं। भीतर रखा 35क्विंटल भूषा, खाद्यान्न और कीमती लकड़ी जल गई। अगलगी में एक लाख से अधिक की क्षति का दावा किया था। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में ले लिया।