― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस पकड़ से दूर है मेडिकल संचालक को गोली मारने वाले बदमाश

पुलिस पकड़ से दूर है मेडिकल संचालक को गोली मारने वाले बदमाश

जौनपुर धारा, खुटहन। बदलापुर थाना क्षेत्र के वीरपालपुर मोड़ के पास बीते 23 सितंबर की रात मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी तो दूर तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस पहचान तक नहीं कर सकी है। इससे मेडिकल स्टोर संचालक के स्वजन भयभीत और आक्रोशित हैं।

थाना क्षेत्र के जगजीवन पट्टी गांव निवासी अरबिंद तिवारी 23 सितम्बर की देररात रामनगर बाजार से अपना मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही बदलापुर-शाहगंज मार्ग स्थित वीरपालपुर मोड़ पर पहुंचे। उसी बीच पीछे से एक बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने लक्ष्य कर गोलियां चला दी। जिससे अरबिंद घायल होकर गिर पड़े। घायल के छोटे भाई आनंद तिवारी की तहरीर पर दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई। लेकिन घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अंधेरे में तीर मार रही है। हालांकि प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

पी.यू.कैट-2023 प्रवेश से सम्बन्धित सूचना

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विषयों में सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु प्रथम काउंसिलिंग सम्पन्न करायी जा चुकी है। प्रथम काउंसिलिंग के उपरान्त शेष बची सीटों पर प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसिलिंग आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु आरक्षण नियमों के तहत द्वितीय काउंसिलिंग 29  सितम्बर को सम्पादित करायी जायेगी। द्वितीय काउंसिलिंग के उपरान्त रिक्तबची सीटों पर तृतीय/अन्तिम काउंसिलिंग में आरक्षित वर्ग को अन्तिम मौका देते हुये रिक्त बची आरक्षित वर्ग की सीटों को अनारक्षित वर्ग में परिवर्तित कर अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जायेगा। तृतीय काउंसिलिंग 30सितम्बर को सम्पन्न करायी जायेगी। उक्त जानकारी कुलसचिव महेंद्र कुमार द्वारा दी गई।

दान पेटी का ताला तोड़कर निकाली गई रकम

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर के गजराजगंज मोहल्ले में स्थित भगवान गणेश के मंदिर पर रखी गई दानपेटी का ताला तोड़कर निकाली गई रकम को मौके पर पहुंची पुलिस ने वापस करा दिया। नगर के गजराजगंज मोहल्ले में भगवान गणेश का मंदिर है जहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन पूजन करते हैं। बीती रात को मंदिर परिसर में रखी गई दान पेटी का ताला कुछ लोगों द्वारा तोड़कर उसमें मिली रकम को साफ कर दिया। जिसकी सूचना मोहल्ला निवासी राजेश गुप्ता ने डायल 112 नंबर पर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल पुलिस ने आरोपियों से दान पेटी से निकाली गई। रकम को दान पेटी में जमा कराने के साथ ही कड़ी हिदायत देते हुए दोबारा ऐसा करने पर विधिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

Share Now...