जौनपुर धारा, थानागद्दी। केराकत कोतवाली थाना पुलिस तहरीरों को अपने मुताबिक बदलवाने में खास माहिर है। आम हो या खास होगा वही जो कोतवाली पुलिस चाहेगी। खास बात यह कि पुलिस भी ऐसा इसलिए कर पाती है क्योंकि उसे दलालों की शह मिलती है। ताजा मामला सरौनी पश्चिम पट्टी गांव निवासी फौजी अविनाश का है। अविनाश के घर बीते सप्ताह ग्यारह लाख सत्तर हजार की चोरी हो गई। अविनाश के मुताबिक जब वह थाने पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पुलिस ने तहरीर को बदलवा दिया और अपने मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर ली। अविनाश के अनुसार कितने रुपयों की चोरी हुई पुलिस ने मुकदमे में इसका जिक्र ही नहीं किया। एफआईआर की कापी पढ़कर फौजी के पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसने कोतवाल से मिलकर आपत्ति जताई लेकिन कोतवाल ने एक न सुनी। फौजी भी अड़ गया और गुरुवार को पुलिस कप्तान के पास पहुंच कर शिकायती पत्र सौंपा। पीड़ित ने आरोप लगाया की वे केराकत इंस्पेक्टर से बीस बार मिले लेकिन इंस्पेक्टर ने कोई कार्यवाई नहीं हुई। फौजी ने कप्तान से परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होने लिखा कि जांच अधिकारी राकेश तिवारी भी जांच के नाम पर महज दिन काट रहे हैं। फौजी ने कप्तान से अपनी छुट्टी खत्म हो जाने के बाद ड्यूटी पर रवाना हो जाने की बात कही और न्याय की गुहार लगाई। जिस पर कप्तान ने न्याय का आश्वासन दिया और मामले की जांच के लिए सीओ को निर्देश दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
पुलिस ने फौजी के साथ भी किया खेल, तहरीर बदलवा कर लिखा मुकदमा

Previous article
Next article


