Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपुलिस कस्टडी से भागा दुष्कर्म का आरोपी, पुलिया से कूदा दोनों पैरों...

पुलिस कस्टडी से भागा दुष्कर्म का आरोपी, पुलिया से कूदा दोनों पैरों में आई चोट

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपित 45वर्षीय मुस्लिम युवक पुलिस कस्टडी से भागने के प्रयास में पुलिया से कूद गया। दोनों पैर घुटने के पास गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शाम करीब छह बजे बालिका घर के पास खेल रही थी। उसकी मां घर के पीछे खेत में काम कर रही थी। आरोप है कि पड़ोसी नियाज शेख बालिका को बहला-फुसलाकर उसी के घर के बाहर पशु बांधने के लिए बनाई गई कोठरी में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। बालिका की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां पहुंची तो आरोपित भाग गया। रक्तस्राव के चलते बालिका की हालत बिगड़ गई। बच्ची को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और नियाज शेख के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बच्ची को महिला आरक्षी की देखरेख में उपचार को जिला महिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई। एक घंटे के भीतर ही नियाज शेख को मिले सुराग पर रामपुर निस्फी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित को मेडिकल मुआयना के लिए देरारात विभागीय वाहन से सीएचसी रामपुर ले जा रही थी। पुलिस के अनुसार कसेरू गांव के पास भागने के इरादे से नियाज शेख अचानक वाहन का दरवाजा खोलकर कूद गया। दौड़ते हुए पुलिया पर चढ़कर खड्ड में कूद गया। दोनों पैरों में घुटने के पास गंभीर चोट आने से वह खड़ा नहीं हो पा रहा था।