जौनपुर धारा,जौनपुर। जेसीआई क्लासिक जौनपुर ने पुलिसलाइन में कार्यरत पुलिसकर्मियों के लिए जीवन रक्षा से जुड़ी विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। प्रशिक्षण शिविर में जनपद के ख्यातिप्राप्त डॉ.ऋषभ यादव द्वारा उपस्थित 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को अतिआवश्यक जीवन रक्षक तकनीक सीपीआर का सजीव प्रशिक्षण दिया। डॉक्टर ने बताया कि दुर्घटना के दौरान, हर्ट अटैक या डूबने से पीड़ित व्यक्ति को यदि इस तकनीक का उपयोग सही समय पर किया जाए तो प्रत्येक 10 में से 3 या 4 मरीज के जिंदा बचने की संभावना होती है। डॉक्टर ऋषभ ने बताया कि दुर्घटना के वक्त शुरुआती 10मिनट का समय बहुत कीमती होता है। इस दौरान दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को सबसे पहले सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास किया जाना चाहिए और इसमें उस व्यक्ति के गर्दन को सावधानीपूर्वक बिना हिलाए हुए हटाने की तकनीकी जानकारी दी। विदेशों में यह तकनीक स्कूली दिनों से ही बच्चो को अनिवार्य रूप से सिखाई जाती है और हमारे देश मे भी इसी प्रकार से जनता को प्रशिक्षित किये जाने की जरूरत है ताकि जीवन के अनमोल उपहार को बचाया जा सके। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष जेसी विशाल गुप्ता ने बताया कि चुनाव उपरांत इस कार्यक्रम को पुनः सभी विभाग के पुलिसकर्मियों को और वृहद रूप में सिखाया जाएगा। अध्यक्ष ऋचा गुप्ता ने उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन कर उन्हें भी इस तकनीकी प्रशिक्षण में सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया व उनके साथ मिल कर स्वयं भी इस कार्यशाला का हिस्सा बन प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने किया व अंत मे उपस्थित सदस्यों व पुलिसकर्मियों का आभार सचिव विनय साहू ने किया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
पुलिस कर्मियों को दी गई सीपीआर तकनीक की जानकारी



