― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुरानी पेंशन बहाली हेतु कर्मचारियों का आंदोलन जारी

पुरानी पेंशन बहाली हेतु कर्मचारियों का आंदोलन जारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। केंद्र राज्य कर्मचारी शिक्षक एवं रेलवे कर्मचारी संगठनो द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच का राष्ट्रीय स्तर पर गठन कर विगत कई माह से चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसमे जिला स्तर पर मशाल जुलूस, धरना प्रदर्शन, गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत रख कर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषण, लखनऊ एवं दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल प्रदर्शन सहित अनेकों आंदोलन किए गए। किन्तु सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों से क्षुब्ध हो कर ‘पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच’ के बैनर तले माह जनवरी में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी शुरू कर दिया है। जिसके तहत रेल कर्मचारी संगठनों एवं राज्य कर्मचारी शिक्षक संगठनो ने हड़ताल शुरू करने से पूर्व कर्मचारियों शिक्षको से लिखित सहमति पत्र जनमत संग्रह प्रारंभ करने का कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ कर उक्त सहमति पत्र को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय कार्यालय लखनऊ में 01 दिसम्बर को मीडिया के सामने प्रस्तुत कर केंदीय नेतृत्व द्वारा हड़ताल की घोषणा की जानी है। उक्त आयोजन पर 28नवम्बर को विकास भवन परिसर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ.प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकारिणी की बैठक, पत्रकार वार्ता एवं कर्मचारियों से हड़ताल के लिए लिखित सहमति पत्र जनमत संग्रह कराया गया। जिसमे 90प्रतिशत से भी अधिक कर्मचारियों व शिक्षको ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए अपनी लिखित सहमति को जनमत संग्रह हेतु रखे गए मत पेटिका में डाल कर हड़ताल हेतु अपनी सहमति दी। इस अवसर सरकार से पुरानी पेंशन योजना मूलरूप में लागू करने की अपील के साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व पुरानी पेंशन बहाल नही हुयी तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। नियोजन एवं कर्णिक संघ के जिला अध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा पुरानी पेंशन बहाल न होने की स्थिति में उग्र आंदोलन किया जाएगा। नॉर्दर्न मेंस रेलवे यूनियन के जिलामंत्री सीपी सिंह ने कहा कि राज नेताओं को पुरानी पेंशन तो कर्मचारियों शिक्षको को क्यों नहीं? प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने चेतवानी दी कि सरकार को यह याद रखना होगा कि हम हमारा परिवार मतदाता हैं तो मतदान अधिकारी भी हम ही रहेंगे। परिषद के संघर्ष समिति के चेयरमैन दयाराम गुप्ता ने कहा पुरानी पेंशन बहाली हेतु आगामी रणनीति एवं संघर्ष के लिए हम सभी कमर कस चुके हैं। आन्दोलन में मुख्यरूप से ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, कोषागार संघ, ग्राम विकास एसोसिएशन, आईटीआई संघ, डिप्लोमा इंजीनियर्स  महासंघ, प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, रेलवे कर्मचारी संघ, विकास भवन कर्मचारी संघ, उद्दान, उद्योग, कृषि, आपूर्ति, चकबंदी, आरटीओ कर्मचारी संघ, जल निगम, नगर पालिका, राजस्व संग्रह अमीन संघ, पीडब्लूडी मिनी.एसोद, बोरिंग टेक्निशियन संघ, महाविद्यालय संघ, माध्यमिक विद्यालय कर्मचारी संघ, जिला पंचायत, वन विभाग कर्मचारी संघ, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, यूपी एजुकेशनल मिनी आफिसर्स ऐशो, सिंचाई संघ आदि कई दर्जन कर्मचारी शिक्षक संगठनो ने सहभागिता किया। बैठक को मुख्य रूप से डा.अतुल प्रकाश यादव, सुधाकर सिंह, प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, डॉक्टर फूलचंद कनौजिया, रामकृष्ण पाल, माया शंकर मिश्र, संजय सिंह, तेज बहादुर, अजय लाल मौर्य, पीएन सिंह, सरिता सिंह, प्रमोद शर्मा, सुनील गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, राजीव कुमार रोशन, सुजीत विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता, सत्यप्रकाश सिंह, संजय चौधरी, विजयभान यादव, पुष्पेंद्र कुमार आदि ने सम्बोधित किया एवं संचालन देवेश यादव ने किया।

Share Now...