Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेमा दिल्ली में करेगी धरना प्रदर्शन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेमा दिल्ली में करेगी धरना प्रदर्शन

  • आर पार की लड़ाई के लिए बैठक कर लिया गया निर्णय

जौनपुर धारा,जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए विशाल धरना प्रदर्शन एक मई को दिल्ली में अटेवा संगठन करेगा, जिसकी तैयारी जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। इस विषय पर नगर के एक लॉन में बैठक करने निर्णय लिया गया। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और उसके बाद दिल्ली में होने वाले धरना-प्रदर्शन  की तैयारी पर चर्चा की। बता दें कि कार्यक्रम के संयोजक मण्डल अध्यक्ष एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव ने कहा कि 1मई को मजदूर दिवस के कार्यक्रम पर दिल्ली कुच करना है और ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन होगा। इसके लिए सभी को कमर कसना है। डॉ.रेखा त्रिपाठी ने कहा लड़ाई आर पार की होगी मंजिल मिलेगी। जिला संयोजक चंदन सिंह व जिला महामंत्री इंदु प्रकाश ने सभी पदाधिकारी से आह्वान किया कि एक मई को अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली के धरना प्रदर्शन में शामिल होना है। इस अवसर पर आराधना चौहान, डॉ.श्याम सुंदर उपाध्याय, जगदीश यादव, पूनम जायसवाल, टीएन यादव, संदीप चौधरी, अरविंद यादव, प्रमोद प्रजापति, डॉ.कृपानिधि, आशीष यादव, प्रदीप चौहान सहित आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष सरोज व संचालन बबिता चौबे, प्रदीप उपाध्याय, नंदलाल पुष्पक ने किया।