जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद के अभिनव प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत सोशल ऑडिट संपन्न हुआ। इस ऑडिट का संचालन डी. एन. मिश्रा द्वारा किया गया। सोशल ऑडिट के दौरान उन्होने मिड-डे मील (एमडीएम), विद्यालय भवन, शौचालय, मूलभूत सुविधाएं तथा शिक्षण व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित अभिभावकों और विद्यार्थियों से एमडीएम, पठन-पाठन और स्वच्छता संबंधी अनुभवों पर चर्चा की तथा सुझाव भी आमंत्रित किए। ऑडिट के दौरान कक्षा 5 के विद्यार्थियों से गणित और भाषा विषय से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर बच्चों ने सही और आत्मविश्वास के साथ दिया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने उपस्थित अभिभावकों से संवाद करते हुए उन्हें बच्चों के नामांकन हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान दो नए बच्चों का विद्यालय में नामांकन किया गया, जिनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।
― Advertisement ―
पीएम पोषण योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय में हुआ सोशल ऑडिट


