Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबोर्ड परीक्षा परिणाम में मां शारदा कालेज की छात्राओं का दबदबा

बोर्ड परीक्षा परिणाम में मां शारदा कालेज की छात्राओं का दबदबा

जौनपुर धारा,जौनपुर। मां शारदा इण्टरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी की छात्राओं ने एक बार फिर से अपनी मेधा का परचम लहराया। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जनपद की सूची में इस बार फिर से तीन छात्राओं का नाम आया तो पूरा विद्यालय गौरवान्वित हो गया। पिछले एक दशक से अधिक समय से टाप टेन की सूची में इस विद्यालय की छात्राओं का दबदबा रहता है। यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम आने पर विद्यालय की मेधावी छात्राओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मेधावी छात्राओं मेडल व प्रमाण पत्र देकर कई बार सम्मानित किया है। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह व प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम भी आशा के अनुरूप रहा। विद्यालय के विद्वान शिक्षकों ने अथक परिश्रम को अपनी मेहनत और लगन से छात्राओं ने कालेज का नाम एक बार फिर से गौरवांवित किया है। यूपी बोर्ड की वर्ष2025 की परीक्षा के आये परिणाम में विद्यालय की तीन छात्राओं ने जनपद के टॉपरों की सूची में स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल की आयुषी शुक्ला 94.67प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में दूसरा स्थान पाई है जबकि इंटरमीडिएट कला वर्ग अंशिका उपाध्याय 90.80प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में पांचवे स्थान पर रही,इसी तरह इंटरविज्ञान (गणित)वर्ग की छात्रा महिमा कनौजिया 90.04प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में सातवें स्थान पर रहीं। महिमा कनौजिया इसके पहले हाईस्कूल में भी प्रदेश के टॉपरों की सूची में सातवें स्थान पर रह चुकी है। विद्यालय के छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह एडवोकेट व प्रधानाचार्य शरद सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये। विद्यालय की टॉपरों को प्रधानाचार्य के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किये।