जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रतिनिधि मण्डल ने सत्ता पक्ष की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी से मुलाकात किया और उनसे पेंशन आंदोलन के समर्थन में प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का आग्रह किया। जिसे सांसद ने स्वीकार करते हुए कहा कि पेंशन कर्मचारियों का नैतिक एवं संवैधानिक अधिकार है, बुढ़ापे में सम्मान पूर्वक जीवन जीने का आधार है। सांसद ने अटेवा प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि वह पेंशन मुद्दे को सदन में उठाने के साथ साथ प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से और वित्तमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलकर पेंशन बहाली आंदोलन में हर सम्भव सहयोग प्रदान करेंगी। प्रतिनिधि मण्डल में डॉ.राजेश कुमार, लाल रत्नाकर, संजीव कुमार मिश्र, सुनील कुमार यादव, अजय सिंह, राजीव कुमार त्रिपाठी, अमित कुमार उपाध्याय, संजीव कुमार मिश्र, सत्य प्रकाश मिश्र, बाबूनाथ तिवारी, विनय मिश्र, विवेक सिंह, प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहें।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा का सांसद को ज्ञापन

Previous article

