जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने प्लेसमेंट के लिए नई पहल शुरू की है। इसके लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में 28 जुलाई को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। पिछले कई महीनों से सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार विभिन्न विभागों के छात्रों की कमेटी बनाकर तैयारियों में लगे हुए हैं। इस संबंध में कंपनियों से कैसे रूबरू हो विद्यार्थी इसका प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद बायोडाटा में क्या-क्या चीजें होनी चाहिए? साथ ही साक्षात्कार में पूछे गए सवालों के जवाब उन्होंने दिया। इस रोजगार मेले में बाइजूस, टोशा इंटरनेशनल, ड्यूरा टफ ग्लास प्राइवेट लिमिटेड, बटरफ्लाई लर्निंग, एल ड्राइव लैब्स सहित कई कंपनियां छात्रों को रोजगार देने के लिए आ रही हैं।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
पीयू में 28 को लगेगा रोजगार मेला
Previous article
Next article

