― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीयू कैट ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ी

पीयू कैट ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ी

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा (पी.यू. कैट-2023) के ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 30 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है। पात्रता परीक्षा के अन्तिम वर्ष में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं जिन्हें अपनी पात्रता से सम्बन्धित समस्त अंकपत्र व प्रपत्र काउंसिलिंग के समय प्रस्तुत कराना आवश्यक होगा। इससे सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण तिथियों, आवेदन शुल्क संचालित विषयों का विवरण एवं उपलब्ध सीटों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में दी गई है।

Share Now...