Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपीयू के चार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर गेट में प्राप्त की सफलता

पीयू के चार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर गेट में प्राप्त की सफलता

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर जौनपुर के चार विद्यार्थियों ने आईआईटी द्वारा संपन्न कराए जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (गेट) में सफलता प्राप्त किया है। विदित हो कि इस बार गेट की परीक्षा को भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु द्वारा संपन्न कराया गया था। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चार छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के भौतिकी विभाग के छात्र अतुल यादव तथा भू एवं ग्रहीय अध्ययन विभाग कि छात्रा सोनल यादव ने गेट की परीक्षा को उत्तीर्ण किया और विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान के बी.टेक.मैकेनिकल विभाग के छात्र अमन कुमार एवं बी.टेक कम्प्यूटर विज्ञान विभाग के छात्र शैलेंद्र प्रताप सिंह ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। विद्यार्थियों की सफलता पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो.प्रमोद कुमार यादव, प्रो.देवराज सिंह, प्रो.मिथिलेश सिंह, प्रो.संदीप सिंह, प्रो.सौरभ पाल सहित अन्य प्राध्यापकों ने बधाई दी है।