Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले रविवार को जौनपुर में सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं खुलीं। हड़ताल के दौरान एटीएम, बीसी प्वाइंट और डिजिटल बैंकिंग पर जोर रहेगा।
Homeअपना जौनपुरनगर की विभन्न मस्जिदों में क़ुरआन हुआ मुकम्मल, मांगी गई दुआएं

नगर की विभन्न मस्जिदों में क़ुरआन हुआ मुकम्मल, मांगी गई दुआएं

जौनपुर धारा,जौनपुर। पवित्र माह रमज़ान की विशेष नमाज़ तरावीह में क़ुरआन ए पाक मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। विभिन्न मस्जिदों में क़ुरआन ए पाक मुकम्मल हुआ और साथ ही देश में अमन व शांति के लिये दुआएं भी मांगी गईं। सर्वप्रथम मोहल्ला केरार कोट हनुमान घाट गोमती नदी के तट पर स्थित लाल मस्जिदमें हाफ़िज़ मोहम्मद अफ्फान ने पाँच दिन की तरावीह में क़ुरआन ए पाक मुकम्मल कराया। उसके बाद नगर के मोहल्ला रिजवी खाँ में स्थित शाही अटाला मस्जिद में छटवीं शब में हाफ़िज़ इनआमूल हक़ ने क़ुरआन-ए-पाक सुनाया। जिसमें तरावीह की नमाज़ में लगभग दो हज़ार लोगों ने शिरकत किया। इस अवसर पर नमाज़ियों ने तरावीह मुकम्मल होने के बाद उक्त हाफ़िजों की गुलपोशी कर तोहफ़ा व नज़राना भी पेश किया। हाफ़िज़ इनआमूल हक़ ने बताया कि रमज़ान के महीने की अहमियत इस कारण बढ़ जाती है कि इसी महीने में अल्लाह ने क़ुरआन ए पाक उतारा है और हमको रोज़ा रखने के साथ ही ग़रीबों को भी मदद करते रहना है। मरकज़ी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने प्रशासन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि रमज़ान महीने से पूर्व ज़िला प्रशासन को पत्र द्वारा साफ़ सफाई समेत आदि व्यवस्था को लेकर अवगत कराया गया था। जिसको संज्ञान लेते हुए इस बार मस्जिदों के आस-पास साफ़ सफ़ाई और चूना छिड़काव आदि का ख़ास इंतेज़ाम ज़िला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है जिसके लिये मैं प्रशासन का शुक्रिया अदा करता हूँ। इस अवसर पर अनवारुल हक गुड्डु, फाज़िल सिद्दीक़ी, अलमास अहमद सिद्दीक़ी, अज़मत अली, मज़हर आसिफ़, रुस्तम अली, अकबर अली, अज़हरुद्दीन, सकलैन, शाहनवाज़, शम्मू भाई, चाँद बाबू, वैस क़ादरी, फ़ाज़िल सिद्दीक़ी, मोहम्मद इरफ़ान, नदीम अहमद, नईम अहमद, इम्तियाज़ रज्जु समेत भारी संख्या में नमाज़ी उपस्थित रहे।