Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर में शनिवार की रात आई बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान किशोरी के पेट में गोली लग गई थी। घायल लड़की को जनपद के एक प्राइवेट अस्पताल में आनन-फानन में परिजन द्वारा इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कुछ दिन पूर्व पीड़ित लड़की के माता-पिता आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह के पास मदद की गुहार के लिए आए। पीड़ित के पिता ने बताया कि हमारी बेटी को जिसने गोली मारा था उसमें एक व्यक्ति द्वारा कट्टे से गोली चलाते समय का वीडियो रिकॉर्डिंग मुझे मिली है लेकिन आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है। जिसके पश्चात आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी एवं विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता शैलेंद्र यादव द्वारा शुक्रवार को पीड़ित परिवार को लेकर पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के पास गये। जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित की बातों को सुनने के बाद आश्वासन देते हुए संबंधित पुलिस अधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि अगर जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ नाम दर्ज मुकदमा नहीं लिखा जाता तो पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।