जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायबीरु गांव में स्थित भारतीय स्टेट बैंक व एटीएम के सामने बनी नाली में अधिक गंदगी होने से नाली बजबजा रही है। जिम्मेदार लोग चुप्पी साधे हुए हैं। स्टेशन रोड़ पर स्थित स्टेट बैंक से महज दो मीटर केराकत ब्लॉक व बैंक से 50 मीटर दूरी पर सरकारी अस्पताल है जो नाली का गंदा पानी दुकान के सामने अगल बगल लोगों को बदबू दे रहा है। लोग अपने घर व दुकानों में रहने को मजबूर है। सरायबीरू गाँव में स्टेट बैंक के बगल में बनी गंदगी से भरी नाली की शिकायत ग्राम प्रधान से करने के बाद भी आज तक उसकी साफ सफाई नहीं करायी गयी। गाँव में सफाई कर्मचारियों की न्युक्ति की गई है मगर आलम यह है की सफाई कर्मचारी प्रधान के यहाँ आकर कागज पर दिखाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करके फिर अपने कार्य को चले जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग को लेकर गाँव की आशा और आंगनबाड़ी जैसे तमाम लोग गाँव में जाकर लोगों को जागरूक करती हैं मगर जमीनी स्तर पर यदि उच्चस्तरीय जांच की जाय तो गाँव में कराये गये कार्यों की सच्चाई सामने आ जायेगी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
स्टेट बैंक व एटीएम के सामने बजबजा रही नाली, जिम्मेदार मौन

Previous article
Next article

