- जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल ने आयोजित किया कार्यक्रम
जौनपुर धारा, जौनपुर। सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष धनीराम यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उनका जन्म 14 अप्रैल को हुआ था। बाबा साहेब की जयंती को पूरे देश में लोग उत्साह से मनाते हैं। भारत रत्न अम्बेडकर पूरा जीवन संघर्ष करते रहे। भेदभाव का सामना करते हुए उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। आजादी की लडाई में शामिल हुए और स्वतन्त्र भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के लिए संविधान निर्माण में अतुल्य भूमिका निभाई। बाबा साहेब ने पिछड़े और कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक किस्से हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणा भी हैं। इस अवसर पर राम आसरे विश्वकर्मा, अशोक प्रधान, तारिक अली, अभय राज, सुभाष निषाद, संजय मोहन, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, पलटू राम नागर आदि उपस्थित रहे।



