― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपिकअप के धक्के से टूटा रेलवे फाटक

पिकअप के धक्के से टूटा रेलवे फाटक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जंघई-प्रतापगढ़ रेल मार्ग के गरियांव स्थित गेट नं. 54 तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से टूट गया। पिकअप चालक वाहन को बैक कर फरार हो गया। जबकि फाटक टूटने की जानकारी मिलने पर रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना शनिवार अपरान्ह 2:44 की है। मुंगराबादशाहपुर से जंघई की ओर आ रही पिकअप ने गरियांव 54 नम्बर गेट पर धक्का देकर तोड़ दिया। वह वाहन को उसी रास्ते वापस कर भाग गया जबकि वहीं तैनात गेट मैंन वाहन का नम्बर भी नहीं देख पाया। सूचना पर पहुंचे रेल पथ निरीक्षक व आरपीएफ इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने रेल कर्मियों की मदद से उसे ठीक करा लिया।

Share Now...