जौनपुर धारा, जौनपुर। विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय सिद्दीकपुर में बच्चों ने स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर बच्चों ने अपने हाथों में स्कूल चलो अभियान के बैनर के पीछे जागरूकता का संदेश स्लोगन लेकर बाजे के साथ सिद्दीकपुर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी, चौहान बस्ती, मुस्लिम बस्ती आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वैदेही सखी ने घर-घर जाकर छोटे बड़े बच्चों को स्कूल चलो अभियान के तहत शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक से नामांकन हो सके जागरूक कर अभिभावकों से स्कूल भेजने की अपील की। इस मौके पर सहायक अध्यापिका मनभावती वर्मा, सुनीता यादव, मधुलता यादव, विजय नंदिनी, कादंबरी, तरुण कुमार यादव, इंदु प्रकाश यादव समेत विद्यालय के बच्चे भी जागरूकता अभियान रैली में शामिल हुए।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान की रैली


