Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपिकअप की टक्कर से एक की मौत, तीन मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त

पिकअप की टक्कर से एक की मौत, तीन मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त

  • सरायख्वाजा के भकुरा मोड़ पास हुई घटना

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ के समीप शाहगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार से पिकअप ने बृहस्पतिवार को चार मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दौरान चार मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। खुटहन थाना क्षेत्र के मखदुमपुर पटेल गांव के निवासी 39वर्षीय दिलीप कुमार रजक अपनी 34वर्षीय पत्नी साधना को लेकर मोटरसाइकिल से जौनपुर शहर जा रहा था, जैसे ही वह जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर स्थित सरायख्वाजा के भकुरा मोड़ के समीप पहुंचा तभी शाहगंज के तरफ से आ रही एक पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही दंपति सड़क किनारे नहर में जा गिरे। इसी बीच्ा के गठाना गांव निवासी   नरेंद्र यादव भी भकुरा मोड़ के समीप मोटरसाइकिल खड़ा कर जलपान के लिए गया था। वाहनों के टक्कराने की आवाज पर जाकर देखा कि पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी तीन मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए जौनपुर शहर की ओर भागने लगा। आगे थोडी दूर पर ही भटेवरा गांव निवासी 25वर्षीय कृष्णा यादव और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा 22 वर्षीय सचिन को टक्कर मार दी और दोनो घायल हो गए। इस दौरान मनवल गांव के विकास कुमार की भी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगते ही बाजार में अफरातफरी मच गया। वहां मौजूद कुछ लोगो ने पिकअप का पीछा कर लिया और पुर्वांचल चौकी के समीप वाहन चालक को पुलिस की मदद दबोच लिया। उधर सड़क हादसे में घायल 34 वर्षीय साधना की इलाज के दौरान चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर शव को कब्जे में लिया गया है।