जौनपुर धारा,जौनपुर। डीएम डॉ.दिनेश चन्द्र के द्वारा कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवराई का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से कठिन शब्द लिखवाया। उन्होंने 16बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई। जनपद स्तर पर आयोजित श्रुतलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी साक्षी गौतम को शाल, बुके और 501रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने एमडीएम के तहत दिए जा रहे भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि बच्चों को नियमित रुप से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी अध्यापकों को निर्देशित किया कि विद्यालय में समय से उपस्थित होकर बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए उनमें बिस्कुट भी वितरित किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कराये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विकास सिंह, सहायक अध्यापक कमलेश कुमार पटेल, सहायक अध्यापिका मनोरमा शैलेंद्र पटेल, प्रशस्ति सिंह, सुनीता, चंदा, अनुदेशक ध्रुव कुमार, सतीश कुमार, पुष्पा, शिक्षामित्र विनय, राम, दिनेश पटेल सहित अन्य उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
श्रुतलेख प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली छात्रा को किया सम्मानित

Previous article

