जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव की पाल बस्ती में शुक्रवार के अपराह्न आग से छह रिहायशी मड़हे और 27बकरियां और एक बाइक सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया। उक्त गांव निवासी कैलाश पाल के रिहायशी मड़हे में अचानक आग लग गयी। जब तक वे कुछ कर पाते आग ने एक एक करके आधा दर्जन मड़हो को अपने आगोश में ले लिया। आग से कैलाश पाल, राजकुमार पाल, सन्तोष पाल, बबलू पाल, सजंय पाल व विजई पाल का रिहायशी मड़हा जलकर राख हो गया। आग से कैलाश पाल की 11बकरियां, सारा गृहस्थी का सामान, राजकुमार पाल की 16 बकरियां व एक ग्लैमर बाइक जल कर राख हो गई। इसके अलावा संतोष पाल, बबलू पाल, संजय पाल, विजई पाल का गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आग से पूरे गांव में दहशत मच गयी। आधा दर्जन परिवार का आशियाना जल कर राख हो गया।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
पाल बस्ती में आग से 27 बकरियां एक बाइक और आधा दर्जन रिहायशी मड़हे जलकर राख

Previous article
Next article

