Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeमनोरंजनपापा इरफान खान की डेथ के बाद 45 दिन कमरे से बाहर...

पापा इरफान खान की डेथ के बाद 45 दिन कमरे से बाहर नहीं निकला बाबिल

7 जनवरी, यह दिन किसी को कैसा न याद हो। आज अगर इरफान खान हमारे बीच होते तो वह 56 साल के हो गए होते। हमारे बीच वही हंसता-मुस्कुराता चेहरे देखने को मिलता। लेकिन अफसोस, वह हमारे बीच नहीं हैं। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर देश-दुनिया के कोने-कोने से लोग उन्हें दुआओं में याद कर रहे हैं। इसी बीच इरफान के बेटे बाबिल ने भी एक किस्सा शेयर किया है। बाबिल खान ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2022 में फिल्म’काला‘से किया था। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई इस फिल्म में बाबिल ने एक प्रॉमिसिंग सिंगर का रोल अदा किया था। पापा इरफान के साल 2020 में चले जाने के बाद ही बाबिल ने उनकी लेगेसी को आगे बढ़ाने का खुद से वादा किया था। एक्टिंग की फील्ड में आने का निर्णय लिया था। काला के प्रमोशन के दौरान बाबिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब इरफान का निधन हुआ, तो उसके एक हफ्ते बाद उन्हें इस बात ने हिट किया. उनके लिए वह बहुत मुश्किल घड़ी थी। शायद कोई उनका दुख, दर्द नहीं समझ पा रहा था। जब बात हिट हुई तो उन्होंने खुद को 45 दिन के लिए कमरे में बंद कर लिया था। बॉलीवुड बबल संग बात करते हुए बाबिल ने कहा था। ‘जब हमारे साथ ऐसा हुआ तो पहले तो मुझे यकीन नहीं हुआ था। जब एक हफ्ता बीत गया तो मुझे हिट हुआ। मैं बहुत बुरी स्थिति में चला गया था। मैंने इस दौरान खुद को 45 दिनों के लिए कमरे में बंद कर लिया था। ‘पापा इरफान की कमी से कैसे बाहर निकल पाए बाबिल? इस सवाल का जवाब देते हुए बाबिल बोले कि अक्सर ही पापा लंबे शूट्स के लिए बाहर चले जाते थे। कई दिनों में वह घर लौटते थे। ऐसे में मैंने खुद को समझाया कि वह एक दिन अपने शूट से वापस आ जाएंगे। ‘धीरे-धीरे महसूस होने लगा कि यह शूट उनका अनगिनत दिनों के लिए शिड्यूल हो गया है। वह नहीं आने वाले हैं। मैंने अपने बेस्टप्रâेंड को खो दिया है। मैं इतना टूटा था कि और टूटा हूं कि मैं उस फीलिंग को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हालांकि, मुझे पापा की दी हुई मैमोरीज ही पॉजिटिव रख पाती हैं। बस उन्हीं के सहारे से हम सभी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं। बाबिल जल्द ही वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में नजर आने वाले हैं। यह वेब सीरीज भोपाल गैस कांड पर आधारित है। शिव रवैल इसका निर्देशन संभाल रहे हैं। वेब सीरीज में केके मेनन, दिव्येंदू और आर माधवन भी लीड रोल्स में नजर आने वाले हैं।