Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपात्रता सूचि से नाम कटवाने के लिये सेक्रेटरी ने लगाई गलत आख्या

पात्रता सूचि से नाम कटवाने के लिये सेक्रेटरी ने लगाई गलत आख्या

  • महिला ने जिलाधिकारी से जांच की गुहार लगाई

जौनपुर धारा, केराकत। आम नागरिकों के लिए सरकार भले ही लाभ पहुंचाने का प्रयास करे लेकिन सरकारी मातहत योजना क़ो अमलीजामा पहनाने वाले कर्मचारी अपने लाभ के लिए उस योजना की ऐसी तैसी करने में जुटे हैं। केराकत ब्लॉक क्षेत्र के पचवर गांव की दुर्गा देवी के पति का निधन हो चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2019 में उनके नाम से एक आवास स्वीकृत हुआ है।लेकिन शिकायत है कि उस गांव के सेक्रेटरी ने प्रधान के इशारे पर उस आवास का पात्रता सूचि से नाम कटवाने के महिला क़ो दूसरे गांव में रहने की गलत आख्या लगा दी। जबकि दुर्गा देवी का दावा है कि वह पचवर गांव की निवासी हैं। उन्होंने अपने निवास संबंधी सभी प्रमाण पत्रों आधार कार्ड, राशन कार्ड, निर्वाचन कार्ड आदि क़ो जिलाधिकारी को प्रमाण के लिए भेजा है। दुर्गा देवी ने मामले की जांच और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की जानकारी होने पर बीडीओ कृष्ण मोहन यादव ने बताया कि दुर्गा देवी के साथ न्याय होगा।