Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअज्ञात कारणों से लगी आग, जनवरों की जलकर मौत

अज्ञात कारणों से लगी आग, जनवरों की जलकर मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खजुरा गांव के नट बस्ती में सुबह लगभग चार बजे आग लगने के कारण चार भैंस व पांच बकरियां झुलस गई और कई जानवरों की मौत भी हो गई। कुछ पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार खजुरा गांव निवासी मोदीन अहमद पुत्र गफूर अहमद पशुपालक का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह शाम को पशुओं को पशुशाला में रखा गया और बगल के कमरे में सो गया। चार बजे बकरियों के शोर की आवाज पर उठ कर देखा तो वहां बुरी तरह आग लगी हुई थी। तभी पूरे परिवार को उठाने के बाद मदद के लिए पुलिस को भी सूचना देकर जानवरों को बचाने में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँची लेकिन आग इतनी भयानक रुप में थी जिसकी चपेट में आने से कारण कई जानवरों की झुलसने के कारण मौत हो गई है। पशुपालक मोदीन ने बताया कि उस आग की चपेट में 2 भैंस व 3 बकरियों की जलकर मौत हो गई है और 1 बकरे व 2 भैंस जलने के कारण गंभीर अवस्था में है। जहाँ आग लगी थी वहां कुल 10 जानवर रहते थे। अज्ञात कारणों से लगी आग में पशुओं की मौत होने से पशुपालक का लाखों रुपये का नुकसान हो गया।